उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महापंचायत का आयोजन चल रहा है। वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान महापंचायत का समर्थन करते हुए कहा कि देश का किसान अपना हक मांगने की लड़ई लड़ रहा है और किसी भी सरकार को उनकी हुंकार का जवाब अहंकार से नहीं देना चाहिए और उनकी बात जरूर सुनी जानी चाहिए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ई में पूरा देश किसानों के साथ है।
किसान इस देश की आवाज हैं।
किसान देश का गौरव हैं।किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता।
खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।#मुजफ्फरनगर_किसान_महापंचायत
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 5, 2021
गौरतलब है कि इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते किसानों का धरना जारी रहेगा और वे घर नहीं लौटेंगे। आज मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। दरअसल अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसको देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।