राहुल, प्रियंका को हिरासत में लिए जाने से गुस्साए कांग्रेस नेता, कहा - UP में है ‘जंगल राज’ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राहुल, प्रियंका को हिरासत में लिए जाने से गुस्साए कांग्रेस नेता, कहा – UP में है ‘जंगल राज’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने से नाराज देश भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्य में ‘जंगल राज’ व्याप्त होने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने से नाराज देश भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्य में ‘जंगल राज’ व्याप्त होने का आरोप लगाया है। 
गौरतलब है कि राहुल और प्रियंका बृहस्पतिवार को पैदल हाथरस कांड की पीड़ित दलित युवती के परिवार से मिलने के लिए निकले थे। लेकिन दोनों नेताओं को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राहुल, प्रियंका के साथ कथित धक्का-मुक्की, उन्हें हिरासत में लिए जाने और हाथरस जाकर पीड़ित दलित परिवार से मिलने से रोकने को लेकर पुलिस और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की। 
विजयन ने एक बयान में कहा, ‘‘राहुल गांधी के पास हाथरस जाने का पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक स्वतंत्रता है। उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकना सभी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।’’ 
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रमेश चेन्नितला और पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी ने भी इस घटना की आलोचना की है। 
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहेगी। 
थोराट ने कहा, ‘‘कांग्रेस दबाव की राजनीति के सामने नहीं झुकेगी। आज की घटना से साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में विधि का शासन नहीं है, बल्कि जंगल राज है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार आरोपियों को बचाना चाहती है, इसलिए उसने राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को परिवार से मिलने से रोका।’’ 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, ‘‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने ऐसा क्या किया है कि उन्हें हिरासत में लिया गया और उन्हें परिवार से मिलने क्यों नहीं दिया गया? उत्तर प्रदेश सरकार सच्चाई का सामना करने को लेकर क्यों डरी हुई है?’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की आलोचना करता हूं। योगी आदित्यनाथ किस बात से डरे हुए हैं? उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।’’ 
खुद को रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में जंगल राज होने का आरोप लगाया था। 
उन्होंने लिखा था, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। उप्र में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!’’ 
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने भी राहुल, प्रियंका के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया है, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई प्रदेश के हिटलर राज और जंगल राज को दर्शाती है।’’ 
पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने उत्तर प्रदेश सरकार से राहुल और प्रियंका गांधी को तुरत रिहा करने की मांग की है। 
उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य के साथ बेहद सौम्यता और सभ्यता से पेश आना चाहिए था।’’ 
उन्होंने कि कांग्रेस नेता न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और प्रदर्शन का लोकतांत्रिक अधिकार है। 
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि पुलिस द्वारा राहुल गांधी के साथ किये गये अमानवीय बर्ताव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफी मांगें। 
ओडिशा कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए उसे ‘‘अलोकतांत्रिक और शर्मनाक’’ बताया है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने आश्चर्य जताया कि एक दिवंगत दलित लड़की के प्रति संवेदना जताने के नेताओं के अधिकार को आखिर कैसे छीना जा सकता है। 
उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस का व्यवहार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, अलोकतांत्रिक और शर्मनाक था।’’ 
राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर के आंबेडकर सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया और योगी आदित्यनाथ सरकार के विरोध में नारेबाजी की। 
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संवाददाताओं से बातचीत में पुलिस द्वारा राहुल गांधी से कथित दुर्व्यवहार की निंदा की। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई ‘मोदी शासन और योगी शासन’ का अंत करने तक जारी रहेगी। 
गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरिश चोडांकर ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रियंका गांधी के साथ हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से भाजपा द्वारा की गई गिरफ्तारी और उनके साथ हुई बदसलूकी की हम कड़ी आलोचन करते हैं।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में दुख बांटना अपराध है। गुस्से में भरे देश की आवाज को बल से नहीं दबाया जा सकता।’’ 
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की ‘‘कायरता’’ को दर्शाता है। 
वर्मा ने सवाल किया, ‘‘क्या देश की बेटी को इंसाफ दिलाना हिंदुस्तान में गुनाह है?’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खुलकर मैदान में है, मोदी चाहें तो पूरे देश की जेलें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भर दें, लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा।’’ 
हाथरस वाली घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल में भाजपा के मुरलीधर सेन लेन स्थित मुख्यालय तक मार्च निकालने से रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता की मुख्य सड़क जाम कर दी। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल्ल मन्नान के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर एमजी रोड-सीआर एवेन्यू पर जाम लगा दिया। 
गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी। 
इस घटना को लेकर देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन किये गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिये बुधवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया है। इसे सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।