राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया जाएगा: VHP प्रमुख - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया जाएगा: VHP प्रमुख

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अध्यक्ष रबींद्र नारायण सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अध्यक्ष रबींद्र नारायण सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया जाएगा और वह हिंदुत्व के प्रतीक के रूप में उभरेगा। सिंह रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में धंतोली क्षेत्र में विश्व हिंदू जनकल्याण परिषद के विदर्भ क्षेत्र के कार्यालय निर्माण के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
उन्होंने विहिप पदाधिकारियों और संतों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी (रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय) और मक्का (इस्लाम का सबसे पवित्र शहर) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वह हिंदुत्व का प्रतीक बनेगा।” पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने भारत में धर्मांतरण के उद्देश्य से विदेशी निधि पर शिकंजा कसने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से राष्ट्र की सेवा में हिंदुओं के साथ शामिल होने की अपील की।
सिंह ने कहा, “हिंदुओं की सोच है कि उनके साथ कुछ नहीं होगा। हम इस मानसिकता के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने ईसाई धर्म प्रचारक संस्थाओं पर धर्म परिवर्तन के लिए आदिवासी इलाकों में अस्पताल और स्कूल चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण परिषद का आगामी कार्यालय पूर्वी महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में हिंदुओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी कदम शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।