देश में पिछले कई दिनों से रामचरितमानस ग्रंथ को लेकर विवाद चल रहा है।इस विवाद पर अब तक कई नेता बयान जारी कर चुके है। हालांकि यूपी में इसपर बयानबाजी सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद शुरू हुई थी, लेकिन पार्टी में एक धड़ा इसको लेकर नाराज। बता दें कि इसी बीच अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए भगवान राम को याद किया है।
सपा प्रमुखअखिलेश यादव ने किया ट्वीट
आपको बता दें अखिलेश यादव ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया है।ये वीडियो सपा प्रमुख ने अपने ट्विटर पर शेयर की है।जिसमें एक गाड़ी पर मुर्ति जाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा प्रमुख ने लिखा है, "प्रभु राम का रथ, सपा का पथ." ये वीडियो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का है. सपा प्रमुख का ये ट्वीट ऐसे वक्त में आया है जब पार्टी के कई नेता रामचरितमानस पर हो रही बेलगाम बयानबाजी से नाराज हैं।
प्रभु राम का रथ ~ सपा का पथ#आगरा_लखनऊ_एक्सप्रेसवे pic.twitter.com/iZoAJCcqxi
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2023
BJP के लोग रिलिजियस साइंटिस्ट
अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी के लोग किसी भगवान को नहीं मानते हैं। बीजेपी के लोग रिलिजियस साइंटिस्ट हैं।पर्यटन के बहाने मैनपुरी में पर्यटन विभाग में जरूर इन्वेस्टमेंट आएगा। विपक्ष और सपा के लोग घर घर जाकर लोगों को समझाएंगे तो जरूर कामयाब होंगे।बीजेपी के लोग जो चाहते हैं वो बड़े दल काम करते हैं।सपा हर भगवान और हर धर्म हर अच्छाई को मानती है, लेकिन बीजेपी नफरत की राजनीतिक करती है."