पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम मंदिर जाने वाली सड़क, डिप्टी CM केशव मौर्य ने की घोषणा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम मंदिर जाने वाली सड़क, डिप्टी CM केशव मौर्य ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा। उन्हें लोग नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। अतरौली के नरौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा। उन्हें लोग नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। अतरौली के नरौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को घोषणा की है कि  में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। 
इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। राम भक्त बाबू जी कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
उधर, अलीगढ़ में महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से पार्थिव शरीर को लेकर काफिला पैतृक गांव अतरौली के लिए रवाना हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी भी काफिले के साथ ही चल रहे हैं। अतरौली में उनके पार्थिव शरीर को एनेक्सी भवन में रखा गया है। इससे पहले अलीगढ़ में सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर अपने बेहद लोकप्रिय नेता का अंतिम दर्शन कर रहे थे। बाबू जी की याद में हर आंख नम हो गयी थीं।
अलीगढ़ में कल दोपहर बाद से आज सुबह तक लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्घांजलि दी। अब उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज शाम को बुलंदशहर में नरौरा के बंसी घाट पर होगा। रविवार को उनकी पार्थिव देह को एयर एंबुलेंस से लखनऊ से अलीगढ़ केोनीपुर एयरपोर्ट लाया गया था जहां से अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सतत निगरानी में यहां पर लोग कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर रहे थे।
कल्याण सिंह के निान पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है, यानी आज प्रदेश के सारे सरकारी कार्यालय, स्कूल, कालेज बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।