उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ चल रहे विवाद के बीच बयान दिया है कि उनकी अपनी पार्टी है और उन्हें उसे मजबूत करना चाहिए। सपा प्रमुख ने गुरुवार को कहा, शिवपाल जी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, वो उसे मजबूत करें। अखिलेश ने यह बात, प्रदेश के झांसी जिले में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही।
पार्टी ने उन्हें सिर्फ चुनाव के लिए ही चुनाव चिह्न दिया था : अखिलेश
अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी ने उन्हें सिर्फ चुनाव के लिए ही चुनाव चिह्न दिया था। उन्होंने कहा, जब आप किसी को चुनाव चिह्न देते हैं तो उसे पार्टी का सदस्य बनाना होता है। इसके अलावा शिवपाल को पार्टी से बाहर निकालने की बात भी सामने आई है। बता दें कि, शिवपाल यादव ने वर्ष 2018 में अखिलेश के साथ विवाद के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों में एक बार फिर से बातचीत बनी थी और शिवपाल ने अखिलेश के साथ गठबंधन किया था और वह जसवंत नगर से चुनाव लड़े थे और जीते भी थे।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल?
विधानसभा चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच फिर से दूरियां बढ़ती चली गई। इस बीच शिवपाल के झुकाव भाजपा की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि, वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि शिवपाल ने इसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू किया है।