शिवपाल यादव बोले- लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र के साथ यूपी में भी सत्ता से हट जाएगी भाजपा सरकार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

शिवपाल यादव बोले- लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र के साथ यूपी में भी सत्ता से हट जाएगी भाजपा सरकार

सपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में भाजपा की पराजय के फौरन बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार सत्ता से हट जाएगी और सपा प्रमुख अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय के फौरन बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार सत्ता से हट जाएगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। यादव ने जिले के सहतवार कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र की भाजपा सरकार (सत्ता से) हट जाएगी। जैसे ही केन्द्र में भाजपा की सत्ता खत्म होगी, उत्तर प्रदेश की सरकार भी 2027 के पहले (सत्ता से) हट जाएगी। उसके बाद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।’’
यादव ने नौजवानों का भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ”अब चाहे जेल जाना पड़े, आंदोलन करना पड़े या धरना देना पड़े…बेईमान और झूठे लोगों को अब सत्ता से बाहर करना है।” पूर्व मंत्री ने कहा, ”अभी हम थके या टूटे नहीं हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अब जनता का उत्पीड़न किया तो हम तलवार व ढाल बन कर जनता की मदद करेंगे। आज ऐलान करने आया हूं कि अब संघर्ष होगा। इसकी शुरुआत बलिया से ही होगी।” उन्होंने कहा, ”पिछले साल दिसंबर में मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार और उसके बड़बोले मंत्रियों को जवाब दे दिया है। हम ऐलान करते हैं कि भाजपा सरकार के मंत्रियों को अब सिखाएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।”
यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पांच-पांच किलोग्राम चावल देकर ‘भिखारी’ बना दिया है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने झूठ बोल कर भगवान राम के नाम पर देश व प्रदेश की जनता को केवल ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा, ”भगवान राम के नाम पर झूठ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन भाजपा ने भगवान राम के नाम पर झूठ बोला। भाजपा सरकार ने नौ साल में किए गए किसी वायदे को पूरा नहीं किया। थाने से लेकर तहसील एवं सरकारी कार्यालय में बगैर रिश्वत के कोई कार्य नहीं हो रहा है।” यादव ने कहा कि जनता सपा की पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को याद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।