कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार करने रायबरेली पहुंच रहीं है सोनिया और प्रियंका गांधी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार करने रायबरेली पहुंच रहीं है सोनिया और प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसके लिए संगठन को धार देने में जुटी हुई हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसके लिए संगठन को धार देने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ भूएमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली पहुंच रही हैं। 
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगी। सोनिया जी यहां पर पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के आवास पहुंच कर उनके पुत्र के निधन पर शोक जताएंगी। रात्रि विश्राम भी करेंगी। 
पहले चरण में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 37 जिलों को शामिल किया। जिसमें 70 जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से ट्रेनर बुलाए गए हैं। यह इन नेताओं के बौद्घिक स्तर को तराश रहे हैं। 
खासकर उनकी राजनैतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। 22 जनवरी से शुरू हो रहीं ट्रेनिंग में 129 पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के नेता भी मौजूद रहेंगे। एक कार्यकर्ता ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस की रीति नीति के साथ ही उनके शासनकाल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इसके साथ भाजपा सरकार की खिलाफत के लिए खासतौर पर ट्रेनिंग दी जा रही है। 22 व 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के जिला व शहर अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।