सपा में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ वाले कांग्रेस के बयान पर SP का जवाब, शरद पवार की फोटो शेयर कर कही ये बात

Summary :

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत का पारा गर्म है, आरोप-प्रत्यारोप और तंज के बीच आज समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस के तंज पर पलटवार किया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत का पारा गर्म है, आरोप-प्रत्यारोप और तंज के बीच आज समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस के तंज पर पलटवार किया है। दरअसल, इंटरनेट पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की सोफे पर बैठे हुए एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस ने  तंज कसा था कि “नई सपा” में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ है? 
सपा ने किया पलटवार, शरद पवार की फोटो की पोस्ट 
बता दें कि राजनैतिक रूप से सपा संघ की कट्टर दुश्मन है। मुलायम और मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई बार संघ पर निशाना साध चुके हैं। कांग्रेस के इस तंज पर पलटवार करने में सपा ने बिलकुल देर नहीं लगाई और शरद पवार की तस्‍वीर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक शिष्‍टाचार भूलने का आरोप लगाया गया। सपा ने कहा ‘राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस! जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस? 

जानिए क्या है पूरा मामला 
मोहन भागवत और मुलायम सिंह की वायरल तस्वीर उपराष्‍ट्रपति वैंकेया नायडू के घर की है। बता दें की नायडू की पोती के शादी के शादी के रिसेप्शन में दोनों नेता पहुंचे थे। इसी दौरान यह तस्‍वीर खींची गई। दोनों नेताओं ने एक ही सोफे पर बैठकर नाश्‍ता किया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत है। थोड़ी देर बाद यह तस्‍वीर वायरल हो गई और सियासत में चर्चा का केंद्र बन गई। मेहमानों में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे।

मछुआरें पकड़ने के विवाद में विदेश मंत्रालय ने तमिलनाडु और श्रीलंका के पक्षों से मांगी सूची, जल्द हो सकती है बैठक

Desk Team