भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार इस समय केंद्र की सत्ता में विराजमान है। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में काफी अच्छा कार्य किया है। तो वहीं, इस दौरान भाजपा के कई नेताओं ने अनेकों बार विवादित बोल बोले है। तो वही, ताजा मामला तो ऐसा है कि महिलाओं के होश ही फाक्ता हो जाएंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को अंधेरा होने के बाद पुलिस थाने नहीं जाने और जरूरत पड़ने पर परिवार के पुरुष सदस्य के साथ ही थाने जाने की सलाह दी है।
महिलाएं पांच बजे के बाद अंधेरा होने पर थाने कभी न जाएं
@myogiadityanath राज में पुलिस थाने महिलाओं के लिए इतने असुरक्षित हो गये हैं कि पूर्व राज्यपाल @BJP4India उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य चेतावनी दे रही है कि थानों में शाम 5 बजे के बाद कंप्लेन दर्ज कराने न जाएं कियोंकि वहाँ शाम के समय महिला का जाना ख़तरे से ख़ाली नहीं है। pic.twitter.com/0VE9Rlcach
— Kunwar Danish Ali (@KDanishAli) October 23, 2021
पूर्व राज्यपाल ने यह सलाह शुक्रवार को वाराणसी के बजरडीहा इलाके की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए दी। बेबी रानी ने कहा कि थानों में महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर रहते हैं, ‘‘परंतु में कहूंगी कि महिलाएं पांच बजे के बाद अंधेरा होने पर थाने कभी न जाएं। यदि जरूरी हो तो अगले दिन सुबह अपने भाई, पिता या पति को साथ लेकर ही थाने जाएं।’’ उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार में व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुआ है और महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है।
बसपा ने मौर्य के बयान को लेकर यूपी सरकार पर साधा निशाना
मौर्य के बयान को लेकर बसपा सांसद कुवंर दानिश अली ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को मौर्य के बयान का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘योगी आदित्यनाथ के राज में पुलिस थाने महिलाओं के लिए इतने असुरक्षित हो गये हैं कि पूर्व राज्यपाल व भाजपा उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य चेतावनी दे रही हैं कि थानों में शाम पांच बजे के बाद कंप्लेन दर्ज कराने न जाएं क्योंकि वहां शाम के समय महिला का जाना ख़तरे से ख़ाली नहीं है।’’