BREAKING NEWS

पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾

सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा - ट्विन टावर के दोषियों के खिलाफ सरकार क्यों नहीं कर रही कार्रवाई

समाजवादी पार्टी (सपा)अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को नोएडा के ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उप मुख्‍यमंत्री इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि टावर मामले में भाजपा ने न तो उच्‍च न्‍यायालय में हुयी बहस को पढ़ा है और न ही उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश को जिनमें ट्विन टावर मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

यादव ने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा से बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता, भाजपा के लोग बहुत बड़े झूठे हैं।’’गौरतलब हैं कि रविवार को उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था,''नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।’’

इस संयंत्र से किसानों को लाभ मिलता : यादव

औरैया से लौटते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तिर्वा तहसील में बने एक लाख लीटर की क्षमता वाले गाय दूध प्रसंस्करण संयंत्र और ‘भारत-इजराइल मैत्री वेजिटेबल प्लांट’ का निरीक्षण किया।उन्होंने निरीक्षण के बाद तिर्वा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सपा की सरकार में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आधुनिक गाय के दूध को प्रसंस्करित के लिए संयंत्र शुरू किया गया था, लेकिन यह सरकार इस संयंत्र को नहीं चला सकी।अखिलेश यादव ने कहा कि अगर यह संयंत्र चलता तो कन्नौज जिले के आसपास के दर्जनों जिलों को लाभ मिलता और किसानों व गौ पलकों को भी इसका लाभ मिलता।उन्होंने आरोप लगाया कि संयंत्र में टेट्रा पैकिंग की इकाई लगाई थी, जिसे भाजपा सरकार आज तक चालू नहीं कर पाई।