हाल ही में एक युवती ने जागरूकता की काफी अच्छी मिसाल पेश की है। ये लड़की लोनी क्षेत्र की है। जिसकी बीते मंगलवार के दिन शादी थी। वहीं इस युवती का होने वाला दूल्हा नशे में बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा तो युवती ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसलिए बारात को वापस लौटा दिया गया। वहीं इस शादी समारोह में आए एक अन्य युवक ने लड़की का हाथ थामकर इस मातम जैसे माहौल को फिर से खुशनुमा कर दिया। युवक लड़की का रिश्तेदार है।
ये पूरी घटना लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पास में कॉलोनी का है। मंगवार के दिन एक शख्स के वहां दिल्ली के रोहिणी इलाके से लोनी बारात आई थी। घर में खुशी का माहौल था,गाने-बाजे बज रहे थे। लड़की वालों ने बारात का स्वागत काफी अच्छे तरीके से किया। लेकिन दूल्हा जैसे ही जयमाला के लिए स्टेज पर चढ़ा तब माहौल बिल्कुल बदल चुका था। जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि असल में दूल्हा नशे में धुत था। उसने इतनी ज्यादा शराब पी हुई थी कि वह स्टेज पर ठीक ढंग से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था।
एक अन्य लड़के ने थामा लड़की का हाथ
दूल्हे को नशे की हालत में देखकर वहां मौजूद सभी लोग काफी ज्यादा हैरान रहे गए। दुल्हन ने भी युवक को नशे की हालत में देखते हुए शादी करने से साफ इंकार कर दिया। युवती के इस फैसले से घरवाले भी तैयार हो गए और बारात को वापस लौटा दिया। इस घटना के बाद से ही युवती के परिवार वाले काफी चिंता में हैं। माहौल काफी गमगीन हो गया था। तभी शादी में आए एक अन्य युवक ने यवुती के पिता से उनकी बेटी से शादी करने की बात कही। इस बात पर सब लोग राजी हो गए। इसके बाद परिवार वाले लोगों की सहमति से दोनों की शादी संपन्न हो गई और दुल्हन को विदा करके उसके ससुराल भेज दिया गया।