भगवान परशुराम के फरसे तक जा पहुंची UP की सियासत, BJP-SP में शुरू हुआ आरोपों का दौर, जानें मामला - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

भगवान परशुराम के फरसे तक जा पहुंची UP की सियासत, BJP-SP में शुरू हुआ आरोपों का दौर, जानें मामला

उत्तर प्रदेश चुनाव में ब्राह्मण वोटों को हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मची हुई है। इसी लिए अखिलेश यादव ने 2 जनवरी को महुराकला गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया था।

उत्तर प्रदेश चुनाव में ब्राह्मण वोटों को हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मची हुई है। इसी लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय रथ यात्रा के 10वें चरण में 2 जनवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे महुराकला गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया था। मंदिर के सामने 68 फीट का एक फरसा लगाया गया था जो कि तेज हवाओं के कारण को गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अखिलेश यादव को घेरना शुरू कर दिया है।
BJP हुई सपा पर हमलावर, ट्वीट कर साधा निशाना 
बीजेपी के नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी से नाराज हैं भगवान परशुराम। फरसा गिर गया। हालांकि यह उन पर नहीं गिरा। वहीं बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सपा पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि सपा के खोखले दावों की पोल खोल रहा। भगवान परशुराम के फरसे में भ्रष्टाचार किया गया। ये नई नहीं, ये वही सपा है। 
वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा चुनावी हिंदू बनी है। इस फरसे के गिरने से सपा का भष्टाचार सामने आ गया है। साथ ही कहा कि इसी फरसे से सपा का नाश हो जाएगा। इसके साथ ही फरसा गिरने पर योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की चुटकी ली। पाठक ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है।

BJP के मंत्री ने फरसा गिरने को सपा के लिए बताया अपशगुन 
प्रदेश सरकार में विधि, कानून तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मंदिर में फरसा गिरना तो सपा के लिए भारी अपशगुन है। कुपित हुए भगवान परशुराम। फरसा गिरा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा विद्वेष पूर्ण भावना से भगवान परशुराम जी के मंदिर में लगाये गए फरसे का गिर जाना, समाजवादी पार्टी के लिए भारी अपशगुन साबित होगा।

फरसा गिरने की उड़ा रहे अफवाह 
सुल्तानपुर के लंभुआ से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने बताया कि भगवान परशुराम के मंदिर प्रांगण में का 68 फीट का फरसा लगाया गया था। अब फरसे की भव्यता को विस्तार देना है। उसमें एलईडी लाइट थता रेडियम लगाने के नीचे उतारा गया है। कुछ लोग फरसा गिर जाने की अफवाह उड़ा रहे हैं। हम तो भगवान परशुराम के मंदिर परिसर और भव्य बनाएंगे।
मंदिर प्रबंधन ने कही यह बात 
मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि फरसे में लाइट लगाने और उसे पेंट करने के लिए उतारा गया है। फरसा गिरा नहीं है। मंदिर के उद्घाटन के कारण जल्दी में उसे लगा दिया गया था। उसमें अभी कुछ काम बाकी था जिसके लिए उतारा गया है। मंदिर निर्माण का कार्य देख रहे राम विलास ने बताया कि पेंट और अन्य काम के बाद फरसा लगाया जाएगा। फरसा 68 फीस का है, उसको स्तंभ से जेसीवी से उतारा गया है।
सोमवार को गिरा 68 फुट ऊंचा फरसा
गौरतलब है लखनऊ के गोसाईंगंज के महुरा कला गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के समीप भगवान परशुराम के मंदिर के सामने लगा 68 फुट ऊंचा फरसा सोमवार को गिर गया। सुल्तानपुर में लम्भुवा के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने भगवान परशुराम के इस मंदिर का निर्माण करवाया है। इस मंदिर के प्रांगण में इस फरसे को स्थापित कराया था। मंदिर का उद्घाटन बीती दो जनवरी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूजन-अर्चन से किया था। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने ब्राह्मण कार्ड खेलने के प्रयास में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे भगवान परशुराम के इस मंदिर को बनवाया है।

शुरू हुई UP चुनाव की उलटी गिनती, BJP के 20 फीसदी चेहरों में होगा बदलाव? दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।