केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।
गिरिराज सिंह कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ”देवबंद सीएए के खिलाफ नहीं है बल्कि हमारे देश के खिलाफ है, क्योंकि अगर यह केवल सीएए के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे।”
CAA के विरोध में एएमयू में भाषण देने के मामले में डॉक्टर कफील खान को जमानत मिली
गिरिराज ने कहा कि ”इन लोगों ने भारत को कमजोर करने और भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात कह डाली। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में जहर भरा जा रहा है और जहां-जहां पर भी यह विरोधी आंदोलन चल रहे हैं, वह सीएए के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ हैं।”
इस दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि जो इस कानून को नहीं माने उसका वोट देने का अधिकार खत्म कर देना चाहिए और ऐसे लोगों पर आर्थिक और कानूनी प्रतिबंध भी लगाना चाहिए।