UP: विधानसभा चुनाव पहले आयाराम और गयाराम का दौर शुरू, सपा विधायक सुभाष पासी BJP में शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

UP: विधानसभा चुनाव पहले आयाराम और गयाराम का दौर शुरू, सपा विधायक सुभाष पासी BJP में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहले आयाराम और गयाराम का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता और दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहले आयाराम और गयाराम का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता और दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, भोजपुरी कलाकर और आजमगढ़ के भाजपा सासंद प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ के सामने सपा विधायक सुभाष पासी ने भाजपा की सदयस्ता ग्रहण की है।1635845696 2
 इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकप्रिय नेता और दो दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान सपा मुखिया ने अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। कहा कि सपा के मुखिया कभी कभी ऐसी बात बोल देते हैं, जिससे देश के स्वतंत्रता संग्रामी की आत्मा भी झकझोर जाती है, वो महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का काम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान और योगदान दिया था। वो ऐसे महान आत्माओं का देश का विभाजन करने वाले जिन्ना से तुलना करते हैं।1635845772 spapa
उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा की यह हालत हो गई थी की मंदिर जाने और टिका लगाने में डरते थे। जो लोग रामसेतु से इनकार करते थे, वे आजकल मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं।विधायक सुभाष पासी के इस कदम के बाद समाजवादी पार्टी की गाजीपुर में बड़ी क्षति मानी जा रही है।
उधर, भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सपा ने सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा की ओर से सुभाष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी ने सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया था। सुभाष पासी मूल रूप से गाजीपुर के नगर पंचायत सैदपुर के मालवीय नगर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी का नाम रीना पासी है, जो जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। सुभाष पासी का मुख्य कारोबार मुंबई में है। 2012 में सैदपुर सुरक्षित सीट से पहली बार सुभाष पासी विधायक चुने गए थे और 2017 में दूसरी बार विधायक बने। उन्होंने वर्ष 1975 में पुणे बोर्ड महाराष्ट्र से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।