आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना लाभ कम नहीं कर रही हैं।
लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित के लिए नियंत्रण रखे, जिससे कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके।
भाजपा कम्पनी बन गयी है। pic.twitter.com/0OIXioJfHg
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 5, 2022
ट्वीट के साथ टैग की एक मीडिया रिपोर्ट
अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी टैग की। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बीते दो सप्ताह में कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थी। तब से 13वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है।
विज्ञापनों को लेकर भी साधा था निशाना
इससे पहले सपा प्रमुख ने बलिया जिले में बीमार महिला को ठेले में अस्पताल ले जाने संबंधी वायरल वीडियो को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि, झूठे विज्ञापनों पर खर्च करने के बजाय चिकित्सा सेवाओं पर खर्च किया जाता तो गरीब बीमार लोगों की जान बचायी जा सकती है।