रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी असीम राजा को 42192 से भारी अंतर के साथ हराकर जीत दर्ज की हैै। असीम राजा दलित का वोट खींचने में कामयाब नही हो पाए। घनश्याम लोधी शुरूआत से आगे चल रहे थे, लेकिन स्वार व सदर में पीछे खिसकते चले गए, लेकिन वोटों कि गिनती समाप्त होने तक सपा प्रत्याशी असिम राजा को आगे नही निकलने दिया। रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी का जीतना आजम खां सियासी रूतबा का कम होना माना जाएगा। क्योंकि रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खां ही लोकसभा सदस्य थे। उनके इस्तीफे के बाद ही यह सीट रिक्त हो पाई थी।
आजमगढ़ में दिनेश लाल निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे
आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अब सपा के धर्मेंद्र यादव से 1200 मतों के अंतर से बढ़त ले ली है। आजमगढ़ में तीसरे स्थान पर बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।
रामपुर में जहां सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था और आजमगढ़ से तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनाव जीते थे।