उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हुए दर्दनाक कुन्नूर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने हादसे में जान गवाने वाले आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ट्वीट कर जताया दुख
सीएम योगी ने कुन्नूर हादसे पर ट्वीट में कहा, कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए मां भारती के वीर सपूत, जनपद देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी की जीवटता व साहस को नमन। प्रभु श्री राम से श्री वरुण सिंह जी के शीघ, स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ भारती के वीर सपूत, जनपद देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह जी की जीवटता व साहस को नमन।प्रभु श्री राम से श्री वरुण सिंह जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 9, 2021
उन्होने कहा मां भारती के वीर सपूत, आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान जी का कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।