BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

पेगासस जासूसी के खिलाफ UP कांग्रेस का शांति मार्च, हिरासत में लिए गए अजय कुमार लल्लू

इजराइली स्पाइवेयर ‘पेगासस’ द्वारा  राहुल गांधी के फोन नंबरों की जासूसी करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आज शांति मार्च निकालने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया।

कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने गुरुवार को बताया कि अजय कुमार लल्लू ने 'स्वास्थ्य भवन' से राजभवन तक एक शांति मार्च निकालने और राहुल गांधी की जासूसी के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया था, लेकिन लल्लू और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को बुधवार रात से भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ उनके घरों के अंदर रोक दिया गया।

अशोक सिंह ने कहा कि आज सुबह जब लल्लू अपने घर से बाहर निकले और स्वास्थ्य भवन के लिए निकलने पर जोर दिया तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि उनके पास मार्च निकालने की अनुमति नहीं है। इसके बाद, कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और एमएलसी दीपक सिंह सहित अन्य भी बुधवार रात से नजरबंद हैं। प्रवक्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से कहा है कि यह सरकार निजता के अधिकार का सम्मान नहीं करती है और व्यक्तियों की स्वतंत्रता पर हमलों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर इस हमले के खिलाफ लड़ने से कभी नहीं हटेगी।

सिंह ने बताया कि पांच समूहों में मार्च शुरू करने के लिए स्वास्थ्य भवन पहुंचने की योजना थी और जब ऐसा करने से रोका गया तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को ईको गार्डन ले जाया गया है।