यूपी चुनाव : पहले चरण के 58 सीटों के लिए मतदान जारी, जानिए किस जिले में है वोटिंग, प्रशासन ने कैसे किए है इंतजाम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

यूपी चुनाव : पहले चरण के 58 सीटों के लिए मतदान जारी, जानिए किस जिले में है वोटिंग, प्रशासन ने कैसे किए है इंतजाम

18वीं विधानसभा के गठन के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुए। इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गए है। 18वीं विधानसभा के गठन के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुए। इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में वोट डाले जाएंगे। शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व ब्रज क्षेत्र के 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 73 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में जहां भाजपा के सामने 2017 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है तो वहीं सपा- रालोद गठबंधन भी पहले चरण से ही बढ़त बनाने के लिए जोर आजमाइश में लगा हुआ है। इनके साथ बसपा व कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में है।
एक बूथ पर 1250 मतदाताओं को रखा गया है :  निर्वाचन अधिकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि आयोग ने सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए 796 कंपनी केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात किए हैं। वर्ष 2017 में इन सीटों पर 64.2 फीसदी मतदान हुआ था। एक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाताओं को रखा गया है। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मतदान के दिन मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सेनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन व पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड का भी वितरण कराया गया है। दिव्यांगों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 10853 मतदान केंद्रों के 26027 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 467 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 139 पिंक पोलिंग बूथ भी बने हैं इनमें सभी कर्मी महिलाएं होंगी। 61 पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। इनमें दिव्यांगजन मतदान कर सकेंगे।
अर्धसैनिक बलों की 800 कंपनी की है तैनात : एडीजी कानून-व्यवस्था
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा बनाए रखने के लिए 800 कंपनी अर्धसैनिक बलों में से बूथ ड्यूटी के लिए 724 कंपनी, 15 स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए पांच कंपनी लगाई गई है। इसी तरह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 66 कंपनी तैनात की गई है। इसमें से थानों पर क्यूआरटी के लिए 26.78 कंपनी, अन्तर्राज्यीय बैरियर ड्रयूटी के लिए 20.5 कम्पनी, 9.67 कंपनी उड़नदस्तों के साथ, 9.67 कम्पनी स्टैटिक स्क्वायड टीम के साथ लगाई गई हैं। 9464 दरोगा, 59030 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तैनात रहेंगे। 27 कम्पनी पीएसी भी तैनात है। चुनाव आयोग 50 प्रतिशत पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग करा रहा है। यानी इन केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जा सकेगी। वेबकास्टिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग पोलिंग बूथों पर तीनों स्तर से निगरानी करेंगे।
सीएम योगी के नौ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी 
पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें शामली के थानाभवन सीट से चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मथुरा की छाता सीट से पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा सीट से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुजफ्फरनगर सदर सीट से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, गाजियाबाद से स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अतरौली सीट से वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह प्रमुख हैं। इसी प्रकार आगरा कैंट से समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और मेरठ की हस्तिनापुर सीट से जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मैदान में है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा की ग्रामीण सीट से इम्तिहान देंगी। कैराना सीट की भी दिलचस्प जंग होनी है। इसमें सपा के नाहिद हसन व भाजपा की मृगांका सिंह भी ताल ठोक रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।