उत्तर प्रदेश के मथुरा जिलें में बीते 48 घंटे में पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। इन संक्रमित मरीजों में तीन विदेशी नागरिक भी शामिल है। दक्षिण अफ्रिका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद से सभी देशों की चिंता और बढ़ गई है। वायरस के वेरिएंट का निर्धारण करने के लिए उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने वायरस के वेरिएंट का निर्धारण करने के लिए उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं।
टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे नागरिक
जिले की रैपिड रिस्पांस टीम के नोडल प्रभारी डॉ भूदेव ने कहा कि, लिथुआनिया, स्पेन और स्विटजरलैंड के विदेशी नागरिकों का उनके मूल देशों के लिए निर्धारित प्रस्थान से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से केवल एक लिथुआनिया की एक महिला को पूरी तरह से टीका लगाया गया था। ये सभी कृष्ण भक्त हैं जो वृंदावन के गिरधर धाम में ठहरे हुए थे और टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। अन्य दो कोविड पॉजिटिव मरीज स्थानीय हैं। भूदेव ने कहा कि, गिरधर धाम जहां 16 लोग ठहरे हुए थे, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
संपर्क में आए 44 लोगों का भी होगा कोरोना टेस्ट
कोरोना संक्रमित पाए गए रोगियों के संपर्क में आए कुल 44 लोगों का भी वायरस परीक्षण किया गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि, लिथुआनिया की महिला 30 साल की है, स्पेनिश 44 वर्षीय महिला है और स्विस नागरिक 47 वर्षीय पुरुष है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आश्रम में आइसोलेट कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल ने कहा कि, विदेशी नागरिकों का परीक्षण एहतियात के तौर पर किया जाएगा।