उत्तर प्रदेश से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की को दो सगे भाइयों से प्यार हो गया और अब वह तीनों फरार हो चुके है। जिसके बाद अब दोनों परिवारों के बीच में काफी हल्ला हंगामा हो रहा है। साथ ही पुलिस ने भी पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में आप जब सब कुछ जानेंगे तो आपको इसकी कहानी फिल्म गुंडे के जैसे लगेगी। जी हां फिल्म गुंडे में भी प्रियंका चोपड़ा को अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह से प्यार हो गया था। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की को दो सगे भाइयों से प्यार हो गया है और अब वो तीनों घर से फरार हो चुके है।
जानिए परिवार ने क्या कहा
इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद तीनों की तलाश शुरू हो चुकी है। वहीं लड़कों के परिवार का कहना है कि वह सभी लड़के के मामा के यहां छुपे हुए है। इसके बाद अब पुलिस जल्द से जल्द खोजबीन कर रही है। ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इसी के साथ यह बात भी सामने आ रही है कि लड़की दोनों लड़कों की दोस्त थी और उसका घर में आना जाना लगा रहता था। इस बीच की लड़की को दोनों लड़कों से प्यार हो गया और तीनों घर से भाग गए। क्योंकि उन्हें पता था कि घर वाले शादी के लिए मानने वाले नहीं है। इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है।