उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम जारी है और सियासी पारा हाई बना हआ है। ऐसे में प्रदेश में चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी दल अपनी तरफ से पूरी ताकत झौंक रहे है। तो ऐसे में कांग्रेस के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की लहर देखी जा रही है, क्योंकि लोग महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी समस्याओं से बुरी तरह प्रभावित हैं। डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के लिए झांसी आए बघेल ने कहा कि राज्य में विकास कांग्रेस के शासन के दौरान हुआ था।
कांग्रेस के दौर में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वे अब अवरूद्ध हो गए हैं
गांव-गांव कांग्रेसगली-गली कांग्रेसघर-घर कांग्रेसझांसी में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/3utiT6PNxt— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 14, 2022
देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा पर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के दौर में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वे अब अवरूद्ध हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।
UP: हाशिए पर टिकी कांग्रेस को अरसे से है एक अदद जीत की तलाश, जानें कैसे अपनी ही जन्मभूमि में पिछड़ी
कांग्रेस पार्टी का एक विजन है, इसलिए छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है
बघेल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुख्य मुद्दा यह है कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिले, बेरोजगारों को नौकरी मिले और महिलाओं को सम्मान मिले। इससे पहले मुख्यमंत्री ने व्यापारी संघ से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक विजन है, इसलिए छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। हमने लोगों की जेब में पैसा डाला है, जिससे राज्य में मंदी का कोई असर नहीं पड़ा।
उन्होंने कहा, ‘हमने कोरोना काल में भी उद्योगों को बंद नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। अपने प्रवास के पहले दिन उन्होंने झांसी के किले में रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि भी दी।


Download Android App
Download iOS App



