कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है: BJP - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है: BJP

भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख इंटर कालेज में प्रतिज्ञा यात्रा को झंडी दिखाई। जिसपर भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है।1635005582 paaa
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया, ”कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसके कुकर्मों के चलते चार दशक पहले ही उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है और यही वजह है कि 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को इकाई पर ला दिया था। जन सरोकारों से शून्य कांग्रेस को जनता इस बार शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा कर चुकी है।”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरीबी हटाने का वादा करने वाली कांग्रेस ने करीब पांच दशक तक राज किया लेकिन आवास, शौचालय, सड़क, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे सकी। सिंह ने कहा कि इससे अधिक हास्यास्पद क्या हो सकता है कि जिस पार्टी के मुखिया की कुर्सी मां-बेटा, बेटी के लिए आजीवन आरक्षित हो, वह महिलाओं के लिए आरक्षण का झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।1635005701 mant
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को चुनावी लॉलीपॉप बताया और वाद्रा से सवाल किया, ”क्या कांग्रेस शासित राज्यों में यह प्रतिज्ञाएं लागू हैं? क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब देश में नहीं है? जवाब दें प्रियंका।”उन्होंने कहा कि प्रियंका अपनी छह प्रतिज्ञाओं को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करके दिखाएं और फिर उत्तर प्रदेश में घोषणा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।