उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति को अपनी पत्नी पर शक करना और उसका पीछा करना भारी पड़ गया। क्योंकि इस पत्नी ने अपने पति पर जरा भी तरस ना खाकर उसे खंभे से बांधकर उसकी खूब धुनाई करी है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस महिला के पति को शोहदा समझकर पीट दिया। लेकिन बाद में पुलिस ने इनके बीच समझौता करवा के इन्हें घर वापस भेज दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार ये घटना कानपुर जिले के बाबूपुरवा थाना इलाके का है। यह महिला किदवई नगर इलाके में एक शॉपिंग दुकान में काम करती है। उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। पत्नी के मोबाइल पर बात करने से भी इसे पेरशानी थी। इसलिए आए दिन इनके घर लड़ाई-झगड़ा होता था।
पत्नी का किया पीछा
बीते सोमवार के दिन इस शख्स की पत्नी किदवई नगर हनुमान मंदिर की ओर जा रही थी। कही से इस बात की भनक लगने पर शख्स ने अपनी पत्नी का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही पत्नी ने इसे देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों ने बीच रास्ते में ही मारपीट करनी शुरू कर दी।
पहले पति ने अपनी पत्नी को लगातार कई सारे थप्पड़ मारे। लेकिन आस-पास के लोगों ने शोहदा समझकर पति की ही क्लास लगा दी। इसके बाद खुद उसकी पत्नी ने खंभे से बंधे अपने पति को कई सारे थप्पड़ और घूसें मारे। पति हाथ जोड़ता रहा लेकिन नहीं पिघला पत्नी का दिल।
इस दौरान शख्स सबसे बचाने की गुहार भी लगाता रहा। लेकिन किसी ने भी पुलिस को फोन नहीं किया। बाद में किदवई नगर पुलिस इन दोनों पति-पत्नी को पुलिस थाने ले गई जहां पर आपसी समझौते के बाद दोनों घर चले गए।