सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए उन्हें दिल से नमन किया।
गुरू गोविंद के प्रकाश पर्व पर बोले योगी आदित्यानाथ
अधर्म व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 29, 2022
धर्म व मानवता की रक्षा को समर्पित आपका त्यागमय जीवन मानव सभ्यता हेतु अनमोल पाथेय है।
योगी ने ट्वीट किया, ‘‘अधर्म व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिश: नमन! धर्म व मानवता की रक्षा को समर्पित आपका त्यागमय जीवन मानव सभ्यता हेतु अनमोल पाथेय है।’’ उल्लेखनीय है कि आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व देश विदेश में मनाया जा रहा है। इस को लेकर लखनऊ सहित उत्तरप्रदेश के सभी गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है।