केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से वह पिपरसंड में ‘उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ विश्वविद्यालय की आधारशिला राखी केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं।माफिया अवैध तरह से ज़मीनों पर कब्ज़ा करते थे। 2017 में भाजपा ने यूपी को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था पिछले 4 सालों में 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है।