देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे मजदूरों की सहायता के उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर संभव मदद में लगी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने निर्माण श्रमिकों, रोज कमाने वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों के लिए भरण-पोषण भत्ता देने की व्यवस्था की है।
उन्होंने बताया कि अब तक ऐसे 30 लाख निर्माण श्रमिकों के साथ अन्य सभी श्रमिकों को ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज हम एक बार फिर से अपने 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तक 2203 लोग संक्रमित पाए गए है।
CM उद्धव को राहत, EC ने महाराष्ट्र में 27 मई से पहले MLC चुनाव कराने का लिया फैसला
वहीं देश में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 35043 हो गई है। जबकि 8888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल 35043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। कोरोना से अब तक 1147 लोगों की मौत हो चुकी है।