उन्नाव की बेटी के गुनहगारों को कड़ी सजा दिलाएगी योगी सरकार : भाजपा

Summary :

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी ‌आदित्यनाथ सरकार उन्नाव की बेटी के हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी सजा‌ दिलाकर ही दम लेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी ‌आदित्यनाथ सरकार उन्नाव की बेटी के हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी सजा‌ दिलाकर ही दम लेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा, “इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्वरित अदालत में सुनवाई कराने का निर्णय ले चुके है।” 
उन्होंने कहा कि इसी वर्ष अक्टूबर में कानपुर में एक बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले को 24 दिन में सजा ‌दिलाकर एक नई शुरुआत की जा चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अब उन्नाव की बेटी के गुनाहगारों को भी जल्द सजा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार पूरा जोर लगा देगी।
 उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के ‌साथ खड़ी है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव इस मामले में अपनी सियासी रोटियां सेंकने का ओछा प्रयास कर रहे हैं। 

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के विरोध में BJP मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Desk Team