योगी ने महिला मैराथन की अनुमति देने से किया इंकार, प्रियंका बोलीं- सरकार लड़कियों की उड़ान के खिलाफ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

योगी ने महिला मैराथन की अनुमति देने से किया इंकार, प्रियंका बोलीं- सरकार लड़कियों की उड़ान के खिलाफ

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों लड़कियां ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे से जुड़ रही हैं।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों लड़कियां ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे से जुड़ रही हैं और अब वे अन्याय सहन नहीं करेंगी तथा अपने हक के लिए लड़ाई लड़ेंगी। उन्होंने रविवार को कहा कि झांसी में इस अभियान के तहत आयोजित मैराथन में 10,000 से अधिक लड़कियां शामिल हुई हैं जिससे साबित होता है कि प्रदेश की लड़कियां इस नारे से जुड़ रही हैं और खुद को समर्थ महसूस कर रही हैं।
प्रियंका वाड्रा ने साधा योगी आदित्यनाथ पर निशाना 
वाड्रा ने कहा कि बिना सरकारी बसें लगाए, बिना सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियां ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर एक लड़की इस नारे के साथ जुड़ाव  महसूस कर रही है। उन्होंने लखनऊ में इस तरह का आयोजन नहीं होने देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और कहा ‘‘योगी आदित्यनाथ लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं, लड़कियां लड़ेंगी।
UP सरकार ने मैराथन के लिए अनुमति देने से किया इंकार 
बता दें कि झांसी और लखनऊ जिला प्रशासन ने रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला मैराथन को अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में लड़कियों ने इक्ठ्ठे होकर नारेबाजी की। झांसी में लड़कियों ने लौटने से इनकार कर दिया और पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर केंद्रित अपने चुनावी अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के तहत कांग्रेस ने रविवार को लखनऊ और झांसी में महिलाओं के लिए मैराथन की घोषणा की थी।
कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष ने दी मैराथन से जुड़ी जानकारियां 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा, दोनों मैराथन में पहले तीन विजेताओं को एक स्कूटी से सम्मानित किया जाना था और चौथे से 25वें स्थान पर आने वालों को एक-एक स्मार्टफोन मिलेगा। अगले 100 को फिटनेस बैंड दिया जाना था जबकि अगली 1,000 महिलाओं को पदक मिलना था। पार्टी ने कहा कि भागीदारी के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई थी। जबकि प्रतिभागियों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं था।

तालिबान कमांडर ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- बंद नहीं किए हमले तो मजबूरन की जाएगी जवाबी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।