जकार्ता : इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ में रविवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वे ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वे ने बताया कि सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी जयापुरा से 150 किलोमीटर दूर सतह से 34 किलोमीटर नीचे था।
दक्षिण पश्चिम एशिया के द्वीप समूहों में बसा इंडोनिशया दुनिया में भूकंप के सबसे अधिक खतरे वाला देश है।