यूक्रेन और रूस के मध्य महाजंग अभी भी जारी है। ऐसे में रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने मंगलवार को कहा कि अगर वाशिंगटन मास्को के साथ संबंध सामान्य करना चाहता है तो उसे तनाव बढ़ाना बंद करना चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रूसी मीडिया रिपोटरें का हवाला देते हुए रयाबकोव ने यह भी कहा है कि अमेरिका को रूस को धमकी देना बंद कर देना चाहिए।
हम संबंधों में गिरावट देख रहे हैं, रूस के उप विदेश मंत्री
उन्होंने इस पर आगे कहा, उन्हें मौखिक रूप से और कीव शासन को हथियार भेजने के मामले में हो रही वृद्धि को रोकने की जरूरत है। उप विदेश मंत्री ने संबंधों की स्थिति के लिए अमेरिका को दोष देते हुए कहा, इस बीच, हम संबंधों में गिरावट देख रहे हैं। रयाबकोव ने कहा, हमें इसका खेद है। हालांकि, विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने और अमेरिकी प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप परिस्थितियों के अनुकूल होने के हमारे ²ढ़ संकल्प पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
रूसी बलों ने मानवीय गलियारे पर गोलाबारी की
इससे पहले रूसी बलों ने सोमवार को यूक्रेन के जापोरिज्झिया क्षेत्र में एक मानवीय गलियारे पर जबरदस्त गोलाबारी की।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूसी गोलाबारी में चार बच्चे घायल हुए हैं, जो क्षेत्र से निकाले जा रहे नागरिकों में शामिल थे। जापोरिजिया बंदरगाह शहर मारियुपोल से निकलने वाले नागरिकों के लिए शुरुआती स्थान है।