एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 20 बुशमास्टर बख्तरबंद वाहनों में से पहला वाहन यूक्रेन के लिए रवाना कर दिया है। एक सप्ताह पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऑस्ट्रेलिया निर्मित इन चार पहिया वाहनों के लिए खासतौर से अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि, चार बुशमास्टर ले जाने में सक्षम बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शुक्रवार को यूरोप के लिए पूर्वी तटीय शहर ब्रिसबेन से रवाना हुआ। इन 20 बुशमास्टर्स की कीमत 3.7 करोड़ डॉलर है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को 8.7 करोड़ डॉलर की सैन्य और मानवीय सहायता देने का वादा किया है।
रूसी सेना दुनिया को कर रही है हैरान : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार रात को वीडियो से दिए संबोधन में कहा कि, रूसी सेना उसी तरह से दुनिया को हैरान करने की तैयार कर रही है जैसा उसने मारियुपोल में शवों को दिखाकर किया था और यह झूठा दावा कर रही है कि, यूक्रेन की सेना ने उन्हें मारा है। इस बीच, बुचा शहर के मेयर एनातोली फेदोरुक ने कहा कि, जांचकर्ताओं को कम से कम तीन स्थान मिले हैं जहां सामूहिक नरसंहार हुआ है। उन्होंने कहा कि, सैकड़ों लोगों की हत्या की गयी है और जांचकर्ताओं को पार्कों और शहर के चौराहों पर शव मिल रहे हैं।
रूस की सबसे बड़ी सैन्य पोत निर्माण और हीरा खनन कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है अमेरिका
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह रूस की सबसे बड़ी सैन्य पोत निर्माण और हीरा खनन कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है। इस कदम से उनकी अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक पहुंच बाधित हो जाएगी। अमेरिका यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अधिक आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है। अमेरिका के वित्त विभाग के अनुसार, अलरोसा दुनिया की सबसे बड़ी हीरा खनन कंपनी है और रूस की हीरा खनन क्षमता के करीब 90 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। अलरोसा ने 2021 में 4.2 अरब डॉलर का राजस्व कमाया था। विदेश विभाग ने भी कहा कि वह ‘यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन’ को काली सूची में डाल रहा है।