BREAKING NEWS

आज का राशिफल (08 जून 2023)◾विश्वविद्यालय परिसर के भीतर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक - जेएनयू प्रशासन◾केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ स्टे ऑर्डर के लिए जाएंगे उच्चतम न्यायालय : केजरीवाल◾नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष ने ओडिशा ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच के मुद्दे पर कांग्रेस के रूख पर उठाया सवाल ◾3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ◾MOC की 100वीं बैठक में अनुराग ठाकुर करेंगे एशियाई खेलों की तैयारी की समीक्षा◾उच्चतम न्यायालय रैपिडो को मिले नोटिस पर रोक के खिलाफ याचिका पर 9 जून को करेगा सुनवाई◾पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल-केजरीवाल सहित ये नेता होंगे शामिल ◾अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर Y + श्रेणी की सुरक्षा ◾बेंगलुरु में फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व PM देवेगौड़ा से की मुलाकात, कश्मीर फाइल्स-केरल स्टोरी फिल्म पर कही ये बात ◾कुड़मी जाति को ST का दर्जा देने के सवाल पर झारखंड से बंगाल तक बवाल, बन रहे जातीय टकराव के हालात◾पहलवानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेंगे : अनुराग ठाकुर◾ कर्नाटक : बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय कड़ी करवाई ◾मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों के MSP में की भारी बढ़ोतरी, देखें लिस्ट ◾तज़ाकिस्तान दौरे पर रुसी मंत्री ने अफगानिस्तान के हालात पर चिंता व्यक्त की ◾खुशखबरी! केंद्रीय कैबिनेट ने हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम के साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को दी मंजूरी◾असम में मालगाड़ी उतरी पटरी से ,किसी के हताहत की कोई खबर नहीं ◾Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है गहलोत सरकार ◾पाकिस्तान में हैवानियत की सारी हदे पार पांच साल के मासूम के हाथ डाले खौलते तेल मे, बाल मज़दूरी पाकिस्तानी समाज का आदर्श ◾UP: गैंगस्टर संजीव जीवा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शूटर गिरफ्तार◾

Baltic Sea : बाल्टिक सागर में मीथेन लीक होने से भारी विस्फोट, UN ने जताई चिंता

बाल्टिक सागर (Baltic Sea) में विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना भयानक है कि उसे अंतरिक्ष से भी साफ़ देखा जा सकता है। दरअसल, बाल्टिक सागर में बिछी नेचुरल गैस पाइपलाइन सिस्टम नॉर्ड स्ट्रीम (Nord Stream) फट गई है। जिसकी वजह से भयानक मीथेन लीक हो रहा है। इस घटना से न सिर्फ पर्यावरणविद, बल्कि संयुक्त राष्ट्र (United Nations) भी चिंतित है। 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने कहा है कि बाल्टिक सागर के तल पर नॉर्ड स्ट्रीम नैचुरल गैस पाइपलाइन सिस्टम के टूटने से क्लाइमेट के लिए हानिकारक मीथेन लीक की सबसे बड़ी घटना होने की आशंका है। UNEP के इंटरनेशनल मीथेन एमिशन ऑब्जरवेटरी (IMEO) ने कहा है कि अत्यधिक कंसेनट्रेटेड मीथेन निकल रहा है।

प्रति घंटे निकल रही है 23 हजार किलोग्राम मीथेन 

IMEO के प्रमुख मैनफ्रेडी काल्टाजिरोन ने कहा कि यह बेहद बुरी घटना है।उन्होंने कहा कि यह मीथेन लीक की अब तक की सबसे बड़ी घटना है। दुनिया भर में मीथेन पर नजर रखने वाली सैटेलाइट GHGSat के अनुसार यहां से करीब 23 हजार किलोग्राम मीथेन हर घंटे निकल रही है।

नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की कंपनी के मुताबिक, पिछले 4 दिनों से मीथेन लीक की स्पीड इतनी ज्यादा है कि उसे ठीक करना मुश्किल होगा। यहां जो मीथेन लीक हो रहा है वो पिछले साल दिसंबर में मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में हुए ऑफशोर ऑयल एंड गैस फील्ड लीक से ज्यादा भयावह और तेज है।

बाल्टिक सागर के Eco-Systemको प्रभावित कर रहा है ब्लास्ट

बाल्टिक सागर में पिछले चार दिन से हो रही मीथेन लीक का असर सागर के इकोसिस्टम पर पड़ रहा है। जल्द ही अगर उस समाधान नहीं हुआ तो सागर में रहने वाले जीव-जंतुओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा रहा है। यूएन ने मीथेन लीक के कारण हो रहे ब्लास्ट को कई टीएनटी बमों के बराबर बताया है।