ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बिगड़ते रूप के मिले लक्षणों के बाद भारत सरकार भी ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बिगड़ते रूप के मिले लक्षणों के बाद पूरी तरह सतर्क है। भारत सरकार ने कल ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी। वहीं कल रात यूके से पंजाब के अमृतसर एक फ्लाइट रात में 12.30 बजे पहुंची है। इस फ्लाइट में कुल 246 यात्री हैं और क्रू मेंबर सहित 281 लोग सावर है। इन सभी को फिलहाल एयरपोर्ट के अंदर ही रखा गया है। आज इन सभी यात्रियों का कोरोना का टेस्ट किया जाएगा, इस टेस्ट का रिजस्ट आने में आठ घंटे लगेंगे। जो कोरोना नेगेटिव पाए जाएंगे उन्हें घर जाने की इजाजत होगी। कोरोना पॉजिटीव पाए जाने पर यात्रियों को क्वारांटीन किया जाएगा।
इस जानलेवा वायरस को लेकर एकबार फिर ब्रिटेन ने पूरी दुनिया को सतर्क कर दिया है। अभी दुनिया कोरोना उबरने की कोशिश ही कर रही थी कि इस वायरस के नए रूप ने सबको डरा दिया है। शनिवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नए स्ट्रेन की वजह से कई पाबंदियों की घोषणा कर दी। भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स को बंद कर दिया है। नए रंग-रूप में आए इस वायरस पर अब पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों की नजर है। ब्रिटेन में फिर से लॉकडाउन होने का खतरा पैदा हो गया है। यही नहीं, कोरोना की वैक्सीन की सफलता पर खतरा मंडराने लगा है।
ब्रिटेन के एक लैब में RT-PCR टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस के इस खतरनाक स्ट्रेन का पता चला था। टेस्ट में पता चला कि यह वायरस पहले के कोविड-19 वायरस की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और सुपर स्प्रेडर है। यह कोरोना वायरस से 70% ज्यादा तेजी से फैलता है। अभी इस स्ट्रेन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस नए वायरस के कारण कोरोना की वैक्सीन के कम प्रभावकारी होने की उम्मीद नहीं है।
नए वायरस ने 20 से ज्यादा रूप बदला है और यह अभूतपूर्व है। लेकिन वायरस का रूप बदलना कोई नई बात नहीं है। कोरोना वायरस महीने भर में एक या दो बार अपना रूप बदलता रहा है। कोरोना वायरस का पहले का नया रंग-रूप उतना ज्यादा संक्रामक नहीं था। यह स्ट्रेन इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसके 8 रूप जीन में प्रोटीन बढ़ाने वाले है। लेकिन इसमें दो सबसे ज्यादा चिंता पैदा करने वाले है। पहला, N501Y रूप, इसके कारण वायरस और ज्यादा खतरनाक हो सकता है और शरीर के सेल्स पर हमला कर सकता है। दूसरा, H69/V70 यह रूप शरीर की इम्युन क्षमता को नुकसान पहुंचाने वाली है। यह स्ट्रेन ज्यादा तेजी से फैल रहा है और लोगों को ज्यादा बीमार कर सकता है।