चीन में बढ़ रहे कोविड मामलों ने फिर एक बार विश्व की टैंशन को बढ़ा दिया है। पिछले कई महीनों से कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसी को लेकर भारत सरकार चिंतित हो गई है। कैंद्रीय मंत्रीय मनसुख मांडविया ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलो से कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। इसके अलावा देश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का भी अनुरोध किया है।
मांडविया ने राहुल और गहलोत को लिखा पत्र
मंडाविया ने मंगलवार को राहुल गांधी और गहलोत को पत्र लिखा। यह राजस्थान के कुछ सांसदों द्वारा लिखे गए पत्रों के बाद आया, जिसमें उन्होंने यात्रा के दौरान दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण कोविड संक्रमण के प्रसार पर चिंता व्यक्त की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर जोर देते हुए कहा कि मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग और अन्य सावधानियां बरतना जरूरी है।
तुरंत भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित- स्वास्थ्य मंत्री
मंडाविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित पत्रों में कहा, राजस्थान में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि केवल कोविड के खिलाफ टीका लगाए गए लोग ही इस यात्रा में भाग लें।
मंडाविया ने दोनों नेताओं को लिखे अपने पत्रों में आगे कहा, अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है, तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए और देश को कोविड महामारी से बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करें।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी कर रहे हैं।