मारियुपोल में लगा शवों का अंबार... रूस ने की बर्बरता की सारी हदे पार! जेलेंस्की लगा रहे मदद की गुहार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

मारियुपोल में लगा शवों का अंबार… रूस ने की बर्बरता की सारी हदे पार! जेलेंस्की लगा रहे मदद की गुहार

सैटेलाइट तस्वीरों में युद्धग्रस्त यूक्रेन के मारियुपोल शहर के पास सामूहिक कब्रें दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीरें गुरुवार को जारी की गयी थीं।

सैटेलाइट तस्वीरों में युद्धग्रस्त यूक्रेन के मारियुपोल शहर के पास सामूहिक कब्रें दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीरें गुरुवार को जारी की गयी थीं। मारियुपोल के स्थानीय अधिकारियों ने रूस पर शहर की घेराबंदी के दौरान आम लोगों की हो रही हत्याओं को छिपाने के प्रयास के तहत करीब नौ हजार यूक्रेनी नागरिकों को सामूहिक तौर पर दफनाने का आरोप लगाया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मारियुपोल की लड़ाई में जीत का दावा करने के कुछ घंटे बाद ही सैटेलाइट की यह तस्वीरें जारी की गयी हैं। 
रूसी सेना आम जनता को बना रही बर्बरता का शिकार 
हालांकि, मारियुपोल के एक विशाल स्टील संयंत्र में यूक्रेन के करीब दो हजार सैनिक अभी भी छिपे हुए हैं। सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने यह तस्वीरें जारी की हैं। कंपनी के मुताबिक इन तस्वीरों में 200 से अधिक सामूहिक कब्रें दिखाई दे रही हैं। यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि रूस मारियुपोल शहर में हमले में मारे जा रहे आम नागरिकों को इन्हीं सामूहिक कब्रों में दफन कर रहा है।
1650608447 kyiv1
कीव में भी दिखा दिल दहला देने वाला नरसंहार 
इसके साथ ही यूक्रेन के अधिकारीयों ने बताया कि रूस ने राजधानी कीव में भी नरसंहार को अंजाम दिया है। दरअसल, कीव के आसपास के इलाकों में कब्रों से एक हजार से ज्यादा शव मिले हैं। इन शवों में कई के हाथ बंधे हुए हैं और उनके सिर के पीछे गोलियों के घाव है। कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने रूसी सैनिकों द्वारा आक्रमण के बाद उसे अत्याचार करार दिया था, जिसके बाद रूसी सेना को क्षेत्र से पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारी ने बताया कि इन सबकी जांच की जा रही है। हालांकि रूसी सेना ने कितने नागरिकों की हत्या की है, ये नहीं कहा जा सकता है।
जेलेंस्की ने स्पेन, डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ की सहायता पर चर्चा 
बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने स्पेन के प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज और डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ यूक्रेन के लिए सहायता पर चर्चा की है।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा, यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को एक बैठक में पार्टियों ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने, यूरोपीय संघ (ईयू) में यूक्रेन के एकीकरण का समर्थन करने और संघर्ष के बाद की रिकवरी के मुद्दों पर बात की। इस वार्ता के बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन स्पेन और डेनमार्क की सैन्य और वित्तीय सहायता पर भरोसा कर रहा है। 
1650608228 a
वार्ता के बाद जेलेंस्की ने कही यह बात 
उन्होंने कहा, यूक्रेन की जरूरतों के बारे में सभी को बताया गया है। हम उनसे त्वरित सहायता की उम्मीद कर रहे हैं। सांचेज ने कहा कि स्पेन ने यूरोपीय शांति कोष में 12 करोड़ यूरो (लगभग 13 करोड़ डॉलर) का योगदान दिया है और यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता में 3.1 करोड़ यूरो (लगभग 3.36 करोड़ डॉलर) दिए हैं। सांचेज ने कहा कि इसके अलावा, स्पेन ने यूक्रेन के लिए करीब 200 टन गोला-बारूद और अन्य सामग्री भेजी है। उन्होंने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ की सदस्यता के रास्ते में यूक्रेन का पूरा समर्थन करेगा। 
यूक्रेन की रिकवरी को लेकर फ्रेडरिकसेन ने किया बड़ा ऐलान 
इस बीच, फ्रेडरिकसन ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से डेनमार्क ने यूक्रेन को पर्याप्त राजनीतिक, वित्तीय और प्रतिबंध सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा, यूरोपीय संघ और वैश्विक भागीदारों ने रूस पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं और साथ में हम और भी अधिक करेंगे। फ्रेडरिकसेन ने यह भी घोषणा की है कि डेनमार्क यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर मायकोलाइव के संघर्ष के बाद की रिकवरी में भाग लेने के लिए तैयार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।