रूस की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को मास्को में स्थित भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री एससीओ की अहम बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। यह करीब दो महीनों में उनकी दूसरी रूस यात्रा है।
मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास पहुँच कर पूज्य बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के प्रति मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/RFPz87nkJx
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 3, 2020
रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मास्को में भारतीय दूतावास में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देता हूं।’’ सिंह के साथ रूस में भारत के राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा भी थे। इस दौरान सिंह ने मास्क लगाया हुआ था और वह गांधी की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़कर सिर झुकाए देखे गए।