ऐतिहासिक आगरा शिखर वार्ता के समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे अब्दुल सत्तार का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह 1999 से लेकर 2002 तक देश के विदेश मंत्री थे। इस दौरान सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ का देश पर शासन रहा था।
वह मुशर्रफ और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच आगरा में हुई शिखर वार्ता के दौरान पाकिस्तानी नेता के साथ थे।
उन्होंने भारत, ऑस्ट्रिया और सोवियत संघ में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में भी कार्य किया था। वह एक लेखक भी थे और उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति पर एक किताब भी लिखी है।