उत्तरी क्रोएशिया में एक राजमार्ग से बस फिसलकर नीचे गिर गई जिस वजह से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह पांच बजकर 40 मिनट के करीब हुआ।
11 लोगों की मौत व कई अन्य घायल
क्रोएशिया की पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पोलिश लाइसेंस प्लेट वाली एक बस के फिसलने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए”।
दुर्घटनास्थल पर भेजा गया बचाव दल
उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से लगभग 50 किमी उत्तर में ए-चार राजमार्ग पर हुई। यह राजमार्ग पर्यटन सीजन के चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण व्यस्त रहता है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। हालांकि, फिलहाल किसी तरह की अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी।