भारत सरकार की ओर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो गयी है। वह 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगी।
8 सितंबर को हुआ था निधन
महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को होगा। उनका आठ सितंबर को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बकिंघम पैलेस द्वारा की कई घोषणा के अनुसार वेस्टमिंस्टर एबे में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा। महारानी के निधन के बाद उनके 73 वर्षीय बेटे चार्ल्स तृतीय ने गद्दी संभाली है।