ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से म्यामां पर रोहिंग्या समदुाय के अपने हजारों नागरिकों को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया। हसीना ने भारत , रूस , चीन और जापान से शरणार्थी संकट को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
हसीना ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों से म्यामां पर निरंतर दबाव बनाने को कहा ‘‘ ताकि वे ( म्यामां ) अपने नागरिकों को अपने देश में वापस लें और हम यही चाहते हैं। ’’ हसीना ने यह बात यूएनएससी के प्रमुख गुस्तावो एडोल्फो मेजा कुआड्रा के नेतृत्व वाली टीम से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा , ‘‘ वे अपने देश वापस जाना चाहते हैं। इसिलए सुरक्षा परिषद बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ’’
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।