यूक्रेन और रूस के बीच जंग लगातार जारी हैं। युद्ध के दसवें दिन एक बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी शनिवार को यूक्रेन में नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है। मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार “आज (5 मार्च) सुबह 10 बजे से रूसी पक्ष ने संघर्ष विराम की घोषणा की है। मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं।”
सुरक्षित निकालने में मदद मिल सके
आरआईए नोवोत्सी और तास न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि मॉस्को यूक्रेनी बलों के साथ कुछ निकासी मार्गों पर संघर्ष-विराम के लिए सहमत हो गया है, ताकि नागरिकों को दक्षिण-पूर्व में रणनीतिक लिहाज से अहम बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा से सुरक्षित निकालने में मदद मिल सके। हालांकि, यूक्रेनी सेना की तरफ से अभी संघर्ष-विराम की कोई पुष्टि नहीं की गई है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि निकासी मार्ग कब तक खुले रहेंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल को अवरुद्ध कर दिया है। मॉस्को द्वारा यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों (डोनेट्स्क और लुहान्स्क) को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया।।