रूस की ओर से यूक्रेन पर किए जा रहे 20 दिन बीत चुके हैं। जंग पहले से ज्यादा खतरनाक होती जा रही है दोनों देशों के बीच में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत भी जारी है। दोनों देशों में चल रहे जंग के बीच ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसीज के हवाले से कुछ खुफिया जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि रूस के पास अब सिर्फ 14 दिन का गोला-बारूद बचा हुआ है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच युद्ध ज्यादा दिन तक चला तो स्थिति और खराब हो सकती है। कहीं ऐसे में क्या न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाएगा।
युद्ध के 20वें दिन भी रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा नहीं कर पाई है। रूसी सेना कीव शहर के नजदीक तो पहुंची है लेकिन यूक्रेनी सेना ने उन्हें बाहर ही रोक रखा है। हालांकि, रूस यूक्रेन के अन्य दूसरे शहरों पर बमबारी कर रहा है। ऐसे अगर यह युद्ध ज्यादा दिन तक चला तो स्थिति कुछ भी हो सकती है।