रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग रविवार को जारी है और प्री पोल्स के मुताबिक, व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर से सत्ता संभाल सकते हैं। चौथी बार राष्ट्रपति बनने के लिए पुतिन ने रविवार को अपना वोट डाला। रूस में राष्ट्रपति की दौड़ में कुल आठ उम्मीदवार है, लेकिन पुतिन एक बार फिर अपनी जीत मानकर चल रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े मुल्क रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए लगभग 1,45,000 समिक्षक वोटिंग सिस्टम पर निगरानी रख रहे हैं।
प्री-पोल्स के अनुसार, पुतिन को 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का सपोर्ट मिल रहा है और इस हिसाब से वे एक बार फिर से छह साल के लिए रूस की सत्ता पर काबिज हो सकते हैं।
वही , चुनाव में जो स्टूडेंट्स हिस्सा नहीं ले रहे हैं, उन्हें कॉलेज से बर्खास्त करने की धमकी दी जा चुकी है। वहीं, जो युवा वोटिंग बूथ पर सबसे अच्छी सेल्फी ले रहा है, उन्हें अवॉर्ड भी दिया जा रहा है। एक बार फिर पुतिन को राष्ट्रपति के रूप में देखना चाह रहे उनके समर्थक जबरदस्त ढंग से चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं।
गौरतलब है कि देश में यह चुनाव एक पूर्व जासूस और उसकी बेटी को जहर देने के मामले को लेकर ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों तथा रूस के बीच जारी तनाव के बीच हो रहे हैं। देश के सुदूर पूर्वी हिस्से में मतदान केन्द्र मानक समयानुसार शनिवार शाम आठ बजे खुले और यूरोपीय संघ से सटे रूसी एनक्लेव कालिनिनग्राद में यह आज शाम छह बजे बंद होंगे।
इन चुनावों में पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नवालनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा है। अगर व्लादिमीर पुतिन को इन चुनावों में जीत मिलती हैं तो वो साल 2024 तक रूस के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।
सीएनएन के मुताबिक, हालांकि, चुनावी मैदान में पुतिन के सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है। उनके सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नवालनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा है। इस दौड़ में पुतिन (65) को स्पष्ट विजेता के तौर पर देखा जा रहा है। पुतिन यदि चुनाव जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे। वह पहले ही जोसेफ स्टालिन के बाद से सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन चुके हैं। इस जीत के बाद वह 2024 तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।
इस दौड़ में सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जिनमें ऑल पीपुल्स यूनियन पार्टी के सर्गेइ बाबुरिन, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनि, निर्वतमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सिविल इनिशिएटिव पार्टी के उम्मीदवार सेनिया सोबचाक, कम्युनिस्ट्स ऑफ रसिया पार्टी के अध्यक्ष मैक्सिम सुरायकिन, बोरिस तितोव, योबलोको पार्टी के सहसंस्थापक ग्रिगोरिी यावलिन्सकी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया के प्रमुख व्लादिमीर जिरिनोवस्की हैं। रूस के समयानुसार मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। नतीजों का ऐलान 19 मार्च को होगा।
आपको बता दें कि रूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 साल का होता है। व्लादिमीर पुतिन जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन चुके हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।