रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध का आज सातवां दिन है और रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को कब्जे में लेने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूसी पैराट्रपर्स उसके दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में उतर गए हैं। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हमला तेज करते हुए खारकीव में पैराशूट से उतरे हैं, जिसमें मंगलवार को बम विस्फोटों में दर्जनों नागरिक मारे गए थे।
मिसाइल हमले की वजह से बजने लगे सायरन
यूक्रेनी सेना के अनुसार, हवाई हमला उसी तरह शुरू हुआ जैसे ही खारकीव और आसपास के क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन बजने लगे थे।
बयान में कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने एक क्षेत्रीय सैन्य अस्पताल पर हमला किया और लड़ाई जारी है। हाल के दिनों में यूक्रेन में देखी गई अधिकांश हिंसा का केंद्र खारकीव रहा है।
रूसी सेना के हाथों में जा चुका है शहर : स्थानीय अधिकारी
कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि आवासीय समुदायों पर तोपखाने का हमला रूस द्वारा यूक्रेन के लड़ने के संकल्प को कमजोर करने का एक प्रयास हो सकता है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि छोटा दक्षिणी शहर खेरसॉन भी रूसी सेना के हाथों में जा चुका है। खारकीव, सूमी और मारियुपोल के अग्रिम पंक्ति के शहर अभी भी रूसी आक्रमण के खिलाफ हैं। इस बीच, रूसी बख्तरबंद वाहनों का विशाल काफिला अब राजधानी कीव से लगभग 15 मील उत्तर-पश्चिम में है।
अब तक 112 लोगों की गोलीबारी में हो चुकी है मौत
यूक्रेन के शहर खार्किव की आबादी करीब 15 लाख है और रूसी सेना के लिए खार्किव पर नियंत्रण एक लक्ष्य रहा है। यह शहर रूसी बॉर्डर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि, खारकीव में आज 21 लोगों की मौत हुई है और अभी तक 112 लोग खारकीव में गोलीबारी में अपनी जान गवां चुकें हैं। इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सेना के ठिकाने, रिहाइशी अपार्टमेंट्स और खेल के मैदान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।