रूस और यूक्रेन में जारी आज भीषण युद्ध का आज 29वां दिन है और अभी भी पुतिन की सेना के हमले जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो दुनिया को चिंतित कर सकती है। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि रूस यूक्रेन पर रासायनिक या परमाणु हथियारों से हमला करता है तो अमेरिका ने रूस के कदम के खिलाफ योजना बनाई है। खबर के मुताबिक यदि रूस नाटो के देशों पर हमला करता है और यूक्रेन में इन हथियारों को उतारता है तो अमेरिका भी जवाब देगा।
बाइडन की पोलैंड यात्रा का रूस ने किया विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड की भी यात्रा पर जा रहे हैं जिसका रूस ने कड़ा विरोध किया है। बाइडन की यात्रा का विरोध करते हुए रूस ने अमेरिका के राजनयिकों को निष्कासित कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने बुधवार को मास्को में अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और अमेरिकी राजनयिकों की सूची घोषित की। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी पक्ष को बताया गया कि, रूस के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई को निर्णायक और पर्याप्त प्रतिक्रिया मिलेगी।
हमलों के विरोध में रूसी अधिकारी ने छोड़ा देश
यूक्रेन पर हो रहे हमले किए विरोध में रूस के एक शीर्ष अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इन रूस को भी छोड़ दिया। पद छोड़ने वाले अधिकारी अनातोली चुबैस सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के लिए क्रेमलिन के विशेष दूत थे। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और बाइडन प्रशासन अन्य के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए काम करेगा।