जब से Elon Musk ट्विटर के सीईओ बने तभी से लगातार ट्विटर को लेकर विवाद खड़े हो रहे है ऐसे ही अब एक बार फिर Elon Musk ने एक विवादित ट्वीट किया है। दरअसल, Elon Musk पिछले साल Twitter खरीदने के बाद इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने पहले ये भी बताया था कि उनको नए Twitter CEO की तलाश है। यानी वो अपना CEO पद छोड़ना चाहते हैं। इतना ही नहीं अब उन्होंने नए Twitter CEO की घोषणा कर दी है।
ट्विटर ने डॉग को बनाया नया CEO
आपको जान कर हैरानी होगी कि नया ट्विटर सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि कुत्ता है। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट कर बताया है। ये मस्क का पालतू कुत्ता है। मस्क ने ट्वीट करके ये भी बताया है कि ये दूसरे लोगों से अच्छा है। जानकारी के मुताबिक मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील पूरी करने के बाद पराग अग्रवाल को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। केवल ट्विटर के पूर्व सीईओ ही नहीं बल्कि ट्विटर की लीगल हेड Vijaya Gadde और CFO Nel Segal को भी कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
आगे बता दें दूसरी फोटो लेकर मस्क ने लिखा है कि ये नंबर के साथ बहुत अच्छा है। जबकि तीसरे फोटो में मस्क ने अपने कुत्ते के स्टाइल वाली फोटो डालकर उसकी प्रशंसा की है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को लगभग 1 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस ट्वीट को मजाकिया तौर पर देखा जा रहा है। देखा जाए तो कुछ समय पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल थे और अब इस ट्वीट को पराग अग्रवाल से भी जोड़ा जा रह है, हालांकि Elon Musk ने ऐसे कुछ नहीं कहा है जो पराग अग्रवाल की तरह इशारा करता हो