Ukraine Crisis: यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया न्यूजीलैंड, जानें किस तरह करेगा सहायता - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

Ukraine Crisis: यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया न्यूजीलैंड, जानें किस तरह करेगा सहायता

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में जहां एक तरफ यूक्रेन रूस के बम और मिसाइलों को झेल रहा है। वहीं दूसरी तरफ रूस दुनियाभर के देशों और कंपनियों की ओर से प्रतिबंधों को झेल रहा है। रोज कोई न कोई देश

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में जहां एक तरफ यूक्रेन रूस के बम और मिसाइलों को झेल रहा है। वहीं दूसरी तरफ रूस दुनियाभर के देशों और कंपनियों की ओर से प्रतिबंधों को झेल रहा है। रोज कोई न कोई देश  कंपनी रूस को लेकर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाने का फैसला करती हैं। अब इस कड़ी में  न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द एक नया कानून लाने की योजना बना रही है, जो देश को यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की अनुमति देगा।
क्यो अभी तक कोई देश रूस के खिलाफ कोई  कार्रवाई नही कर पाया
न्यूजीलैंड के मौजूदा कानून उसे सार्थक प्रतिबंध लागू करने की अनुमति नहीं देते हैं, जब तक कि वे संयुक्त राष्ट्र के व्यापक प्रयास का हिस्सा न हों। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के व्यापक प्रयास अभी तक साकार नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के पास ‘वीटो’ शक्ति है। इस कारण न्यूजीलैंड अभी तक रूस के खिलाफ सीमित कार्रवाई ही कर पाया है।
संबंध में एक विधेयक हमारी संसद में कभी नहीं लाया गया- अर्डर्न
अर्डर्न ने कहा कि नया कानून उसे रूस में आक्रमण से जुड़े लोगों, कम्पनियों और सम्पत्तियों को लक्षित करने की अनुमति देगा, जिसमें कुलीन वर्ग भी शामिल हैं। यह न्यूजीलैंड को सम्पत्तियों को फ्रीज करने और बड़ी नौकाओं या विमानों को आने से रोकने की अनुमति देगा।
अर्डर्न ने कहा, ‘‘इस संबंध में एक विधेयक हमारी संसद में कभी नहीं लाया गया, लेकिन यह अब आवश्यक हो गया है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से प्रतिबंधों के खिलाफ रूस के ‘वीटो’ शक्ति का इस्तेमाल करने की पूरी संभावना है।’’
रूस की मदद करने वाले बेलारूस जैसे देशों पर प्रतिबंध लगाने
उन्होंने कहा कि विधेयक विशेष रूप से केवल यूक्रेन पर आक्रमण के संबंध में होगा, लेकिन न्यूजीलैंड को रूस की मदद करने वाले बेलारूस जैसे देशों पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति दे सकता है। देश की विदेश मंत्री नानाया महुता ने कहा कि इस विधेयक से ‘‘एक स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि न्यूजीलैंड उन लोगों के लिए एक सुरक्षित आश्रय नहीं है, जो अब यहां निवेश करने की सोच रहे हैं।’’
रूस प्रतिबंध विधेयक पर बुधवार को चर्चा करेंगे
सांसद रूस प्रतिबंध विधेयक पर बुधवार को चर्चा करेंगे और उसी दिन इसके पारित होने की उम्मीद है। अर्डर्न ने कहा कि उम्मीद है कि इसे सभी दलों के सांसदों का समर्थन मिलेगा, हालांकि इसके सर्वसम्मति से पारित होने की कोई गारंटी नहीं है। न्यूजीलैंड ने पहले ही रूस के सैन्य और सुरक्षा बलों के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसने सोमवार को सार्वजनिक की गई सूची में 100 से अधिक लोगों के न्यूजीलैंड की यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस सूची में शीर्ष पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।