संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को अमेरिका में 9/11 के आतंकवादी हमलों की 20 वीं वर्षगांठ पर कहा कि हम दुनिया भर के लाखों लोगों की मनोदशा को अच्छी तरह जानते हैं। अमेरिका में आज ही के दिन आतंकियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमेरिका पर हमले किया था।
गुटेरेस ने बयान में कहा, ‘‘आज हम दुनिया भर के लाखों लोगों के मन में उदासी को जान रहे है। इस दिन अमेरिका में कायरतापूर्ण और जघन्य हमलों में 90 से अधिक देशों के लगभग 3000 लोगों की जान चली गयी थी। इसके अलावा हजारों लोग घायल हो गए थे।’’ संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘‘इस दिन मेरी संवेदनाएं पीड़ित और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हमले में घायल लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्हें अपने जीवन यापन बढ़ने में शारीरिक और भावनात्मक जख्मों को झेलना पड़ रहा है।
हम पहले उत्तरदाताओं का सम्मान करते हैं जिन्होंने खुद की जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाया जो मानवता और करुणा का ज्वलंत उदाहरण है जो आतंकवाद मिटाना चाहते हैं। और हम भविष्य में आतंकवाद को मिटाने के लक्ष्य साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा 20 साल पहले व्यक्त की गई एकजुटता, एकता और संकल्प को याद करते हैं।’’ गुटेरेस ने कहा, ‘‘हम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लोगों के साथ-साथ दुनिया भर में हर जगह आतंकवाद के सभी पीड़ित के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम उनके अधिकारों और जरूरतों को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



